- थाना बतौली पुलिस ने मोटरसायकल की टक्कर को लेकर हुए विवाद में गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
- आरोपी ने खाली कांच की बोतल से प्रार्थी के सिर पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
- आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खाली कांच की बोतल जब्त की गई।
- आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया।
- आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
अंबिकापुर, सरगुजा जिले में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर थाना बतौली पुलिस ने आपसी विवाद में गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी अमित कुमार प्रजापति साकिन महेशपुर, थाना सीतापुर द्वारा दिनांक 21/08/26 को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/08/26 की रात्रि करीब 08:00 बजे वह अपने दोस्त के साथ मोटरसायकल से बतौली बगीचा चौक जा रहा था। तभी आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला से मोटरसायकल की हल्की टक्कर होने की बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला ने प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पास पड़े कांच के खाली कांच की बोतल से प्रार्थी के सिर पर चोट कारित कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव के बाद आहत प्रार्थी को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में थाना बतौली पुलिस टीम को मामले में सख्ती से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान गवाहों के कथन, घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कांच की टूटी बोतल की जप्ती एवं मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध कारित किया जाना पाया गया।
थाना बतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला पिता स्व. अशोक शर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बतौली शिव मंदिर पारा थाना बतौली को प्रकरण में गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित किया जाना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, उप निरीक्षक के के यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, आरक्षक राजेश खलखो, राजेश एक्का, विकास एक्का, संतोष, भगलू, प्रदीप तिर्की, अमृत लकड़ा सक्रिय रहे।