थाना धौरपुर में कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, आपसी समन्वय बनाए रखने बैठक की गई

थाना धौरपुर में कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, आपसी समन्वय बनाए रखने बैठक की गई

  • डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर थाना धौरपुर में कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • पुलिस और कोटवार के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
  • कोटवारों को ग्राम सुरक्षा और साइबर जागरूकता के निर्देश दिए गए।
  • ग्राम स्तर पर आपराधिक गतिविधियों की जानकारी लेने और तत्काल सूचना देने की हिदायत दी गई।
  • ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स और बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की गई।

अंबिकापुर, सरगुजा जिले में पुलिस एवं कोटवार के मध्य आपसी समन्वय बनाए रखने सरगुजा पुलिस द्वारा प्रति माह कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस की ग्राम स्तर पर पकड़ मजबूत करने एवं सूचना तंत्र को विकसित करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में कोटवार सम्मेलन का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना परिसर में सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन के दौरान ग्राम कोटवारों को ग्राम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की समझाइश दी गई। कोटवारों के सहायता से ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक कर ठगी जैसी वारदातों को कम करने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना थाने में प्रदान करने संबंधी निर्देश दिए गए। सम्मेलन बैठक के दौरान थाना प्रभारी धौरपुर ने कोटवारों से प्रत्येक ग्राम स्तर की बारिकी से जानकारी प्राप्त की।

साथ ही ग्राम स्तर पर आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई। गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों के गांव में होने की जानकारी ली गई। बैठक के दौरान कोटवारों को निरंतर संपर्क में बने रहने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर किसी भी बड़े विवाद, झगड़े या दुर्घटना एवं जमीन विवाद की सूचना, नशे संबंधी सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना को तत्काल पुलिस टीम से साझा करने की समझाइश दी गई।

बैठक में ग्राम कोटवारों से साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों पर भी चर्चा की गई। कोटवारों को 'साइबर जागृति अभियान' की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी साइबर चुनौतियों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं। सम्मेलन बैठक के दौरान थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक सी आर चंद्रा, आरक्षक अभिषेक भगत, अनिल बड़ा, सुशील मिंज, थाना के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने