- थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
- आरोपी ने हाथ-मुक्के और टॉर्च से प्रार्थी को मारा।
- घटना में प्रयुक्त टॉर्च को पुलिस ने जब्त किया।
- आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया।
- आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
अंबिकापुर, सरगुजा जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी राजा अगरिया साकिन श्रीगढ़ महादेव तालाब के पास थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11/09/26 की रात लगभग 10:30 बजे जब प्रार्थी अपने दोस्त बीरू के साथ घर पर था, तभी पुरानी रंजिश और तालाब में मछली मारने की बात को लेकर गोलू विश्वकर्मा घर में घुसकर प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के व टॉर्च से मारपीट किया गया।
प्रार्थी के भाई-बहन ने बीच-बचाव किया तब आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में अपराध क्रमांक 640/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गोलू विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम गोलू विश्वकर्मा पिता कौरू विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन नावागढ़ आलमबाग, महादेव तालाब के पास थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टॉर्च जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह आरक्षक आनंद गुप्ता, शिव राजवाड़े, अमित विश्वकर्मा सक्रिय रहे।