थाना सीतापुर के एक करोड़ के उठाईगिरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 46 लाख के आभूषण बरामद

थाना सीतापुर के एक करोड़ के उठाईगिरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 46 लाख के आभूषण बरामद

  • सीतापुर के एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ।
  • पुलिस ने पहले ही 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए थे।
  • आरोपी शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू को ओडिशा के जाजपुर जिले से पकड़ा गया।
  • आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था।
  • फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अंबिकापुर, सरगुजा जिले में थाना सीतापुर के एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना सीतापुर की संयुक्त टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 26/07/2026 को प्रार्थी अरूणदेव सोनी थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हाईस्कूल सीतापुर के पास इनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेर्ल्स दुकान संचालित है।

दिनांक 26/07/2026 के करीबन 11:30 बजे सुबह प्रार्थी अपनी स्कूटी में ज्वेर्ल्स का बैग लेकर अपनी दुकान खोलने गया था। दुकान के पास स्कूटी में ज्वेर्ल्स बैग को रखकर दुकान का शटर खोल रहा था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी के सामने रखे बैग को लेकर भाग गया। चोरी किए गए सोने-चांदी की ज्वेलर्स की कीमत अनुमानित करीब एक करोड़ रुपये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आरोपी के घर से चोरी के जेवरात करीब 300.92 ग्राम सोने के आभूषण कीमती करीब 43 लाख रुपये एवं चांदी के आभूषण करीब 1 किलो 168 ग्राम कीमती करीब 03 लाख रुपये कुल कीमती मशरुका लगभग 46 लाख रुपये बरामद किया गया था। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी दास नागेश्वर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान जिला जाजपुर ओडिशा से मामले में शामिल आरोपी शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू पिता काली प्रधान उम्र 30 वर्ष साकिन पुरबो कोट थाना कोरई जिला जाजपुर ओडिशा का होना बताया।

आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर घटना दिनांक को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठन बनाकर उठाईगिरी (चोरी) करना स्वीकार किया जाने पर प्रकरण में धारा 111(2), 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी गई है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण घटना दिनांक से फरार हैं। फरार आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है। शेष फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, साइबर सेल अंबिकापुर से प्रभारी साइबर सेल सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्र.आर. भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह एवं थाना सीतापुर से प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक मनोहर पैकरा, धनकेश्वर यादव सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने