संगठन सृजन अभियान: सरगुजा संभाग के 6 जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र अंबिकापुर में शुरू

संगठन सृजन अभियान: सरगुजा संभाग के 6 जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र अंबिकापुर में शुरू

  • 15 से 17 सितंबर तक होटल मयूरा अंबिकापुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।
  • सरगुजा संभाग के 6 जिलों के 49 ब्लॉक अध्यक्ष और 12 मास्टर ट्रेनर शामिल होंगे।
  • 12 सत्रों के माध्यम से पार्टी संगठन, विचारधारा और जन मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • चरण दास महंत, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और राजेश तिवारी शामिल होंगे।
  • प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सोमवार शाम तक अंबिकापुर पहुंचेंगे।

अंबिकापुर, संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा संभाग के 6 जिलों में नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र मंगलवार से अंबिकापुर के होटल मयूरा में प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी अंबिकापुर में रहेगी। तीन दिवसीय इस सत्र में सरगुजा संभाग के 6 जिलों के 49 संगठनात्मक ब्लॉक के अध्यक्षों एवं 12 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संगठन महामंत्री मलकीत गैदू ने इस प्रशिक्षण शिविर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुख्यतः ब्लॉक से बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर कार्य करने के साथ ही पार्टी की विचारधारात्मक मजबूती के उद्देश्य से इन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से बस्तर संभाग के प्रशिक्षण शिविर से हुई थी। इसके उपरांत दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग में यह शिविर हो चुके हैं। सरगुजा में प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर को प्रारंभ होकर 17 सितंबर को समाप्त होगा। अंत में रायपुर संभाग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

15 सितंबर से प्रारंभ हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर में 12 सत्र आयोजित होंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख प्रशिक्षकों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विविध विषयों पर संबोधित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इस दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर की आवासीय व्यवस्था होटल मयूरा में रहेगी। सत्र के दूसरे और तीसरे दिन प्रातःकाल योगा क्लास का भी आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रक्रिया की एकाग्रता को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षकों और प्रशिक्षितों के अतिरिक्त अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने का दायित्व कांग्रेस सेवादल के पास रहेगा।

अंबिकापुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी शामिल होंगे। इनके आगमन का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। सोमवार शाम तक प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज अंबिकापुर पहुंच जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री मलकीत गैदू एवं प्रशिक्षण प्रभारी युगल किशोर पांडेय रविवार से अंबिकापुर में कैम्प कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने