जमशेदपुर गोलीकांड को अंजाम देकर फरार हुए 4 शूटर अंबिकापुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर गोलीकांड को अंजाम देकर फरार हुए 4 शूटर अंबिकापुर से गिरफ्तार

  • तीन लोगों को गोली मारकर झारखंड से फरार हुए थे चारों आरोपी।
  • झारखंड पुलिस की सूचना पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी की गई थी।
  • मणीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार से भाग रहे शूटरों को पुलिस ने धरदबोचा।
  • आरोपियों को लेने झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंची।
  • मेडिकल जांच के बाद मणीपुर पुलिस ने आरोपियों को झारखंड पुलिस को सुपुर्द किया।

अंबिकापुर, जमशेदपुर गोलीकांड को अंजाम देकर फरार हुए 4 शूटरों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है। तीन लोगों को गोली मारकर झारखंड से फरार हुए चारों आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने मणीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा है। झारखंड पुलिस की सूचना पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी की गई थी।

चेकिंग अभियान के दौरान कल देर शाम मणीपुर पुलिस ने थाना के समीप आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के कब्जे से कार जब्त की गई है। आरोपियों को लेने झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंच गई है। मेडिकल जांच के बाद मणीपुर पुलिस ने आरोपियों को झारखंड पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

जमशेदपुर गोलीकांड में घायल तीनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मणीपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। मामले में झारखंड पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने