जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार

जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार

  • झारखंड पुलिस के निर्देश पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी की गई थी।
  • मणिपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आर्टिका कार से चारों आरोपी पकड़े गए।
  • वारदात के बाद कार में सवार होकर फरार हुए थे चारों शूटर।
  • आरोपियों को लेने झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंची।
  • मेडिकल जांच के बाद मणिपुर पुलिस आरोपियों को सौंपेगी झारखंड पुलिस को।

अंबिकापुर, जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटरों को अंबिकापुर में गिरफ्तार किया गया है। तीन लोगों को गोली मारकर झारखंड से फरार हुए चारों आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने मणिपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा है। झारखंड पुलिस के निर्देश पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी की गई थी।

आरोपियों के कब्जे से आर्टिका कार जब्त की गई है। वारदात के बाद चारों शूटर कार में सवार होकर फरार हुए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को लेने झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंच गई है। मेडिकल जांच के बाद मणिपुर पुलिस आरोपियों को झारखंड पुलिस को सौंप देगी।

जमशेदपुर गोलीकांड में घायल तीनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में झारखंड पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने