क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

  • लखनपुर स्थित निज निवास पर मंत्री ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।
  • नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
  • शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने पर जोर।
  • जनसेवा और जनता से सीधा संवाद को मंत्री ने बताया अपनी जिम्मेदारी।

अंबिकापुर, – छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निज निवास पर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

मंत्री का वक्तव्य

मंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है और जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवासियों से प्राप्त आवेदनों और समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें समयबद्ध रूप से निराकृत किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने