साइबर जागृति अभियान – बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में नागरिकों को किया गया जागरूक, व्यवसायिक संगठन (कैट) की सहभागिता

साइबर जागृति अभियान – बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में नागरिकों को किया गया जागरूक, व्यवसायिक संगठन (कैट) की सहभागिता

  • डीआईजी/एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम।
  • स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक और सहकारी समिति बैंक सहित कई संस्थानों में आयोजन।
  • लगभग 500 नागरिकों एवं व्यवसायिक संगठन (कैट) के सदस्यों की सहभागिता।
  • OTP, UPI, QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव की जानकारी।
  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

अंबिकापुर,  – जिले में साइबर जागृति अभियान के दूसरे सप्ताह के अंतर्गत बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में नागरिकों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों और व्यवसायिक संगठन (कैट) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों को OTP, UPI एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान APK फाइल डाउनलोड करने तथा QR Code स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

शिकायत प्रक्रिया

साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।

जागरूकता की Selfie

“जागरूकता की एक Selfie” अभियान के अंतर्गत नागरिकों को QR Code के माध्यम से साइबर सुरक्षा संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित नागरिकों और बैंक कर्मचारियों ने QR Code के साथ Selfie लेकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रमुख उपस्थितजन

कार्यक्रम में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज प्रजापति, उप निरीक्षक अभय तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवकुमार ध्रुव, हर्ष कुमार, डिगेश्वर वर्मा, आशी झा, अनुराग वर्मा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, वरदान लकड़ा, गंभीर साय, महिला प्रधान आरक्षक मेविस ज्योत्स्ना, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बंजारे, नवाबिहान टीम से मंगल पाण्डेय, अनिल मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा, दशरथ राजवाड़े सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लगभग 500 नागरिकों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। नागरिकों ने स्वयं जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें – आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने