- कार्यशाला का आयोजन काष्ठागार अंबिकापुर में किया गया।
- रायपुर से सहायक वन संरक्षक श्री संदीप सिंह एवं एफएमआईएस टीम द्वारा प्रशिक्षण।
- वन संरक्षण संबंधी कार्यों को ऑनलाइन एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने पर जोर।
- सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, एलीफेंट रिजर्व एवं गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित।
अंबिकापुर, – वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को काष्ठागार अंबिकापुर में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ सरगुजा के वनमण्डलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने वन संरक्षण से संबंधित ऑनलाइन ऐप की उपयोगिता, कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने तथा कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
सहायक वन संरक्षक श्री संदीप सिंह ने ऐप की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
उद्देश्य
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण संबंधी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से समयबद्ध रूप से संपादित करना और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना था।
कार्यशाला में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की और वन संरक्षण के लिए तकनीकी साधनों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया।