- केंद्रीय संचार ब्यूरो, अंबिकापुर द्वारा दो दिवसीय नशामुक्ति केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन।
- स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का संयुक्त संदेश।
- ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी देखी, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी प्राप्त की।
- पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता।
- जागरूकता रैली के माध्यम से तिरंगे के सम्मान और नशामुक्त जीवन का संकल्प।
अंबिकापुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के ग्राम करजी में केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नशामुक्ति के संदेश से जोड़ते हुए विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सहभागिता से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रदर्शनी देखी और नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी प्राप्त की।
सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां
विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेल, कला जैसी सकारात्मक गतिविधियों में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया गया।
पोस्टर मेकिंग, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने. वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
जागरूकता रैली
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संयुक्त संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली में तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन से जुड़े संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना आवश्यक।
दो दिवसीय अभियान के दौरान चित्र प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जागरूकता रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश प्रभावी और रचनात्मक तरीके से आमजन तक पहुंचाया गया।