- जिले के सभी 119 अमृत सरोवरों में स्वतंत्रता दिवस समारोह।
- ध्वजारोहण के साथ तिरंगा रैली, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान।
- ‘जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने गांव की प्राथमिकताओं पर संवाद किया।
- पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प।
- ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।
अंबिकापुर – जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सभी अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के साथ ही जन-जागरूकता, सामुदायिक, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।
तिरंगा रैली और प्रभात फेरी
ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी और तिरंगा रैली निकाली। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
ज नसंवाद 2.0
- ‘जनसंवाद 2.0 – विकसित भारत ग्राम संकल्प’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- ‘विकसित भारत संदेश’
- ‘ग्रामीण जनसंवाद’
- ‘मेरे गांव की प्राथमिकता’
- शपथ कार्यक्रम
इन गतिविधियों में ग्रामीणों ने अपने गांव की प्राथमिकताओं और विकास संबंधी मुद्दों पर संवाद किया तथा विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का संकल्प लिया।
पौधारोपण और स्वच्छता अभियान
स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर परिसरों में पौधारोपण किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही श्रमदान कर सरोवर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
ग्रामीणों को ‘जल बचाओ, स्वच्छता अपनाओ’ का संकल्प दिलाया गया और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
जिले के 119 अमृत सरोवरों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने देशभक्ति, जनभागीदारी, जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस संकल्प को मजबूत आधार प्रदान किया।