सीतापुर में ज्वेलरी बैग चोरी – आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा

सीतापुर में ज्वेलरी बैग चोरी – आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा

  • सीतापुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी बैग चोरी की बड़ी घटना।
  • बैग में सोने-चांदी के आभूषण, अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़।
  • आरोपी अब तक फरार, पुलिस ने इनाम की घोषणा की।
  • गिरफ्तारी या सूचना देने वाले को ₹5,000 का इनाम।
  • सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

अंबिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी बैग चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रकरण के अनुसार, अरुण देव सोनी (पिता स्व. कांशीराम सोनी), जिनकी सीतापुर हाई स्कूल के पास श्री काशी विश्वनाथ जूलरी की दुकान है, 26 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे दुकान का शटर खोल रहे थे।

इस दौरान उनकी स्कूटी के सामने रखा ज्वेलरी बैग, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण थे, अज्ञात व्यक्ति लेकर फरार हो गया। बैग में रखे सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 303 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

इनाम की घोषणा

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने पुलिस रेग्युलेशन पैरा 80-ए के तहत इनाम की घोषणा की है।

  • आरोपी की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को ₹5,000 का इनाम दिया जाएगा।

  • सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

  • पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजा करेंगे।

सरगुजा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत साझा करें, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने