- अभियान का उद्देश्य नाबालिग छात्र-छात्राओं की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना।
- शिक्षण संस्थानों में जाकर पुलिस टीम द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम।
- नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग और समझाईस।
- स्कूल आने-जाने के लिए अधिकृत वाहन या परिजनों के साथ यात्रा की सलाह।
अंबिकापुर, – शासन के निर्देशानुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने (अंडरएज ड्राइविंग) के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और नाबालिगों को दुर्घटनाओं से बचाना है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने मल्टीपरपस स्कूल और डी हिलॉक्स स्कूल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें समझाया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना खतरनाक और कानूनन गलत है।
निर्देश और कार्यवाही
जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन से विद्यालय आने की अनुमति न दें।
यदि कोई छात्र-छात्रा वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उनके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी।
सुधारात्मक कार्यवाही के बाद चलानी और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
अभियान की विशेषताएं
पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
छात्रों को बताया गया कि बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
अभियान के दौरान वाहन के साथ पाए गए छात्रों से ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के संबंध में पूछताछ की गई।
छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से स्कूल आने-जाने की समझाईस दी गई।
पुलिस की अपील
सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें।
यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और इसका उद्देश्य न केवल दुर्घटनाओं को रोकना है बल्कि बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।