नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सरगुजा पुलिस की सख्ती तेज – लाइसेंसी बंदूक जप्त, संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सरगुजा पुलिस की सख्ती तेज – लाइसेंसी बंदूक जप्त, संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू

  • फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम सक्रिय।
  • आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 इनाम की घोषणा।
  • आरोपी के नाम से जारी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जप्त।
  • चल-अचल संपत्ति की कुर्की और भूमि सत्यापन की कार्यवाही जारी।
  • संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी।
  • आरोपी को शरण देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई।

अंबिकापुर,  – थाना कोतवाली, जिला सरगुजा में दर्ज अपराध क्रमांक 504/2026, धारा 65 (1) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी तरुण जायसवाल निवासी ग्राम भफौली घटना के बाद से फरार है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया है। आरोपी की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को ₹5,000 इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

लाइसेंसी शस्त्र जप्त

आरोपी के नाम से पूर्व में जारी शस्त्र लाइसेंस के अनुसार एक 12 बोर डीबीबीएल बंदूक प्राप्त थी।

  • आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण लंबित होने से लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की गई।

  • पुलिस टीम ने आरोपी के घर से उक्त बंदूक को परिजनों द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर जप्त कर लिया।

संपत्ति कुर्की और भूमि सत्यापन

पुलिस टीम ने राजस्व विभाग से आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • ग्राम भफौली में अतिक्रमित भूमि का मौके पर सत्यापन कराया जा रहा है।

  • आरोपी की संपत्ति पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

छापेमारी और सख्ती

  • आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • पुलिस टीम को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

  • आरोपी को शरण देने या मदद करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📍 इस गंभीर अपराध से आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और उसे बचाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने