आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में 202 तालाबों के लिए मत्स्य बीज का वितरण – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा, मत्स्य पालन बनेगा आत्मनिर्भरता का माध्यम

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में 202 तालाबों के लिए मत्स्य बीज का वितरण – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा, मत्स्य पालन बनेगा आत्मनिर्भरता का माध्यम

  • 202 तालाबों के लिए 202 हितग्राहियों को मत्स्य बीज का वितरण।
  • कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल।
  • लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित।
  • वीबी जी राम जी, एनआरएलएम एवं मत्स्य विभाग के अभिसरण से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय एवं रोजगार का अवसर।
  • लगभग 3.50 लाख मत्स्य बीज का वितरण।

अंबिकापुर,  – आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि एवं मत्स्य पालन को लाभकारी आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मत्स्य बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े, मत्स्य विभाग के डीपीटी डायरेक्टर श्री सतीश अहिरवार, एबीपी फेलो सुश्री शुभिता शुक्ला एवं पीओ मनरेगा श्री देव सिंह पैंकरा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।


कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।

202 तालाबों में मत्स्य बीज वितरण

कार्यक्रम के दौरान 202 तालाबों के लिए 202 हितग्राहियों को लगभग 3.50 लाख मत्स्य बीज वितरित किए गए। यह पहल वीबी जी राम जी, एनआरएलएम एवं मत्स्य विभाग के अभिसरण से संचालित है। इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को मत्स्य पालन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री राजेश अग्रवाल का संबोधन

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मत्स्य पालन केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार, अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को मत्स्य पालन से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराकर इसे टिकाऊ आजीविका बनाया जा सकता है।

विधायक प्रबोध मिंज का वक्तव्य

लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि खेती के साथ मत्स्य पालन और पशुपालन अपनाकर ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने हितग्राहियों से मत्स्य बीज का बेहतर उपयोग कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि विभागों के अभिसरण से संचालित यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय एवं रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने