नीट री-एग्जाम में जान गंवाने वाली छात्रा हरिका राव नायडू को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, अंबिकापुर में निकाली मौन रैली

नीट री-एग्जाम में जान गंवाने वाली छात्रा हरिका राव नायडू को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, अंबिकापुर में निकाली मौन रैली


अंबिकापुर। नीट री-एग्जाम के बाद तनाव में आत्महत्या करने वाली बस्तर की होनहार छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के तत्वावधान में अंबिकापुर में मौन रैली निकाली गई। यह रैली राजीव भवन से गांधी प्रतिमा तक निकाली गई, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी।



श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि हरिका राव नायडू ने नीट की पहली परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे और उन्हें अपने चयन की पूरी उम्मीद थी। लेकिन पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा आयोजित होने के बाद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव और निराशा का शिकार हो गईं। इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रबंधन की अव्यवस्था के कारण छत्तीसगढ़ की एक प्रतिभाशाली छात्रा की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं का निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन नहीं कर सकती तो उसे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए और सक्षम लोगों को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।



कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जे.पी. श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, नुरुल अमीन सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रशांत सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, सीमा सोनी, अनिमा केरकेट्टा, संजीव मंदिलवार, मुनेश्वर राजवाड़े, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, जमील खान, आलोक सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकी खान, सोहन जायसवाल, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, बल्केश्वर तिर्की, उत्तम राजवाड़े, फैसल सिद्दीकी, अमित तिवारी राजा, शांतनु मुखर्जी, कलीम अंसारी, शुभम जायसवाल, अविनाश कुमार, अमित सिंह, सिप्पू सिंह, प्रमोद चौधरी, विनोद एक्का, तीरथ चौधरी, अभिषेक शुक्ला, मोहम्मद इमरान, रोशन कन्नौजिया, सरला सिंह, मालती सिंह, गीता प्रजापति, निम्न राशि एक्का, मेघा खांडेकर, रश्मि सोनी, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, गीता रजक, परवेज आलम गांधी, अमित वर्मा, विकास केशरी, धनमित छाबड़ा, लखन मरावी, विकास दुबे, बैजनाथ ठाकुर, अंकित जायसवाल, राहुल सोनी, रोहन साहू, प्रिंस गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, संजर नवाज, आयुष कुमार, सपना सिन्हा, उर्मिला विश्वास, रजनी महंत, प्रितपाल सिंह लकी, प्रितपाल सिंह मोंटी, प्रीति राजपूत, एलिना, रंजू सिंह, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, अंजली अग्रवाल, चंद्रभाषा, शालिनी अग्रवाल, अंजू सिंह, आशा पायली, चंदवास सिंह, सिंडरेला, वीरेंद्र सिन्हा, केदार यादव, बनाफर राम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने