करधोनी गाँव में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े के खिलाफ वन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

करधोनी गाँव में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े के खिलाफ वन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

  • करधोनी गाँव में लगभग 70 एकड़ सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा
  • वन विभाग और भू-अभिलेख शाखा की संयुक्त जाँच में अतिक्रमण की पुष्टि
  • अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी, 3 दिन में ज़मीन खाली करने का अल्टीमेटम
  • समय सीमा में कब्ज़ा नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की चेतावनी
अंबिकापुर, – करधोनी गाँव में सरकारी ज़मीन पर किए गए अवैध कब्ज़े के खिलाफ वन विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में हुई गहन जाँच में लगभग 70 एकड़ भूमि पर अवैध कब्ज़ा पाए जाने की पुष्टि हुई।

वन विभाग ने कब्जाधारियों को अतिक्रमणकारी घोषित करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर ज़मीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

विभाग का रुख

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो विभाग द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई सरकारी ज़मीन की सुरक्षा और अवैध कब्ज़ों पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासन की सख्त नीति को दर्शाती है। अब देखना होगा कि कब्जाधारी स्वेच्छा से ज़मीन खाली करते हैं या विभाग को बलपूर्वक कदम उठाना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने