- स्व. शहीद विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
- अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर नमन
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
अंबिकापुर – जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 11 जून 2013 को उनका निधन हो गया था।स्व. शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. रविशंकर शुक्ल के छोटे पुत्र थे और राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया।जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि “विद्या भैया का राजनीतिक चरित्र इस दृष्टि से आज भी महत्वपूर्ण है कि वे कार्यकर्ताओं और आमजन की निःस्वार्थ सहायता के लिए लोकप्रिय थे।”श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया।सभा को मो. इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लोकेश कुमार, रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि -
अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…” का नारा देने वाले बिस्मिल को 19 दिसंबर 1927 को अंग्रेजों ने फाँसी दी थी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. राजेश पायलट को उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
11 जून 2000 को सड़क दुर्घटना में उनका निधन हुआ था।
एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर वे छह बार सांसद बने।
उनका वास्तविक नाम राजेश कुमार विधूड़ी था।
वे कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट के पिता थे। उपस्थितजन -
श्रद्धांजलि सभा में इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, ए.पी. सांडिल्य, संजय सिंह, जमील खान, प्रमोद चौधरी, मो. हसन, लुकस एक्का, बल्केश्वर तिर्की, निकी खान, अमित सिंह, विकास केशरी, शिवराज सिंह, लखन मरावी, केदार यादव, वीरेंद्र सिन्हा, बिखन राम, शोभनाथ गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
📍 जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से शहीदों और नेताओं के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।