308 करोड़ की लागत से बन रहा केशकाल घाट फोरलेन बायपास
उप मुख्यमंत्री ने 5 जून को निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए
लोक निर्माण विभाग ने आज निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी किया
11.38 किमी लंबे बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनेंगे
रायपुर – उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है।लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किमी लंबे बायपास का निर्माण किया जा रहा है।इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका शीघ्र निर्माण सरकार की प्राथमिकता है।
📍 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर अब विभागीय कार्यवाही और विकास कार्यों में तेजी के रूप में दिखाई दे रहा है।