!['image.png' failed to upload. TransportError: Error code = 7, Path = /u/0/_/BloggerUi/data/batchexecute, Message = There was an error during the transport or processing of this request., HTTP status = 0, Unknown HTTP error (HTTP Status: 0) (XHR Error Code: 6) (XHR Error Message: ' [0]')](https://www.blogger.com/img/transparent.gif)
बस्तर प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायत की
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए
कोंडागांव और दंतेवाड़ा के कार्यपालन अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया
7 दिनों में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश, विलंब या असंतोषजनक उत्तर पर होगी कार्यवाही
रायपुर – जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजनाओं से पानी नहीं मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने कोंडागांव और दंतेवाड़ा के कार्यपालन अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा है।उप मुख्यमंत्री श्री साव के हाल ही में बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा और दंतेवाड़ा जिले के टेकनार में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पानी नहीं आने की शिकायत की थी। इस पर श्री साव ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के.के. मरकाम ने कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता वीरेन्द्र पाण्डेय और दंतेवाड़ा के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मण्डावी को नोटिस जारी कर 7 दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।नोटिस में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान नवनिर्मित योजना से जलापूर्ति नहीं होना शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही और तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्यान्वयन न होने को दर्शाता है। इससे विभाग की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता या समाधान कारक नहीं होता तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।