- नाबालिक पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा दुष्कर्म
- थाना लखनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
- आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया
- पुलिस टीम की त्वरित और सख्त कार्रवाई
अंबिकापुर – डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।थाना लखनपुर में नाबालिक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अमन खाण्डेकर पिता सोनसाय खाण्डेकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी डांडगांव थाना उदयपुर जिला सरगुजा ने 10 मार्च और 08 अप्रैल 2026 को शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया।प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना लखनपुर से थाना प्रभारी/उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पिताम्बर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े और महिला आरक्षक अमरावती राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📍 लखनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पाक्सो एक्ट के इस गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Tags
अंबिकापुर