कलेक्टर अजीत वसंत ने ली विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक

कलेक्टर अजीत वसंत ने ली विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक


  • बारिश के मौसम में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर जोर
  • विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर जोर
  • ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और विद्युत लाइनों की नियमित जांच के निर्देश
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की समीक्षा


अंबिकापुर – कलेक्टर अजीत वसंत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली।बैठक में जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था, विभागीय योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।मैदानी अमले को सतर्क और मुस्तैद रखने के साथ ही विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया गया।कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।शिकायत प्राप्त होते ही समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान विद्युत लाइनों और उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए फोन रिसीव करने और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने पर बल दिया।बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं:

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना
  • विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण
  • टोला-पारा तक बिजली पहुंचाने हेतु नए विद्युत कनेक्शन
  • ट्रांसफार्मर स्थापना और लाइन विस्तार

कलेक्टर ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उपस्थितजन -

बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण) रोशन नागवंशी, कार्यपालन अभियंता (शहरी) जी.पी. राजवाड़े सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


📍 कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत और शिकायतों का त्वरित निराकरण करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने