- फर्जी दुर्लभ सामान और रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी
- प्रार्थी से योजनाबद्ध तरीके से ₹3,08,78,000 की ठगी
- साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और बिहार से गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल जप्त
अंबिकापुर – डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस ने षड्यंत्रपूर्वक ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।प्रार्थी करमबेल कच्छप पिता लाल साय राम कच्छप (41 वर्ष), निवासी गंगापुरखुर्द थाना गांधीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच आरोपियों ने फर्जी रिपोर्ट और दस्तावेज दिखाकर पुरानी दुर्लभ वस्तु और रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने के नाम पर छलपूर्वक ₹3,08,78,000 की ठगी की।थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 318(4), 317(4), 111, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की तकनीकी जानकारी के आधार पर दो पुलिस टीम बनाई गई।टीमों को पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश रवाना किया गया।आरोपी बल्ला रामा कृष्णा और संजय कुमार बिंद को रेल्वे स्टेशन पटना, बिहार में रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर की मदद से पकड़ा गया।उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल जप्त किए गए।पूछताछ में ठगी के सबूत मिले।तीसरे आरोपी बाबूलाल राजभर को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी -
- डॉ. बल्ला रामा कृष्णा, उम्र 51 वर्ष, निवासी तेलंगाना
- संजय कुमार बिंद, उम्र 38 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तरप्रदेश
- बाबूलाल राजभर, उम्र 55 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तरप्रदेश
📍 गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।