विवादों में संकल्प हॉस्पिटल, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की दर्दनाक मौत​

विवादों में संकल्प हॉस्पिटल, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की दर्दनाक मौत​

 

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक हृदय विदारक और विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के संकल्प हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया है। उचित मुआवजे और इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल के सामने ही मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया है।


जनरेटर में फंसी चुन्नी, इलाज के दौरान महिला की मौत ​ मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पिछले 2 वर्षों से संकल्प हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थी। घटना उस वक्त हुई जब महिला ड्यूटी के दौरान 2 दिन पूर्व अस्पताल के जनरेटर में डीजल भरने गई थी। इसी दौरान अचानक उसकी दुपट्टा जनरेटर के बेल्ट में फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह हादसे का शिकार हो गई। जबकि उसकी इलाज के दौरान संकल्प हॉस्पिटल में मौत हो गई। ​ परिजनों का आरोप अस्पताल प्रबंधन झाड़ रहा पल्ला ​ घटना के बाद से ही महिला के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। परिजनों का सीधा आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में संवेदनहीनता दिखा रहा है और उचित मुआवजा देने से कतरा रहा है। महिला ने ने दो साल तक इस अस्पताल को अपनी सेवाएं दीं, और आज उसकी मौत के बाद प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है।


सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन ​ अस्पताल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के ठीक सामने मुख्य सड़क पर शव को रख दिया और चक्काजाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हुआ और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

​प्रशासनिक दखल और जांच जारी ​ मामले की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना क्षेत्र की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन ठोस आश्वासन और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। गौरतलब है कि यह घटना कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर भी इशारा करती है। अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में जनरेटर जैसे भारी उपकरणों के संचालन के लिए सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं, यह अब जांच का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने