बिजली बिल समाधान योजना से बड़ी राहत: 30 हजार का बिल घटकर 8,750 रुपये, रामदास को मिला फायदा

बिजली बिल समाधान योजना से बड़ी राहत: 30 हजार का बिल घटकर 8,750 रुपये, रामदास को मिला फायदा

 अम्बिकापुर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम गड़बिरा निवासी रामदास को इस योजना से भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत दी जा रही है, जिससे “अंत्योदय” की परिकल्पना को धरातल पर साकार किया जा रहा है।

30 हजार से अधिक का बिल हुआ कम
रामदास ने बताया कि उनका बिजली बिल बढ़कर 30,010 रुपये हो गया था, जिसे एकमुश्त जमा करना उनके लिए संभव नहीं था। लेकिन योजना के तहत उन्हें 21,260 रुपये की छूट मिली, जिसके बाद उनका बकाया घटकर मात्र 8,750 रुपये रह गया।

एक पहल से हजारों की बचत
योजना की जानकारी मिलने पर रामदास ने तुरंत बिजली कार्यालय से संपर्क किया। प्रावधानों के अनुसार बिल का पुनर्मूल्यांकन किया गया और उन्हें लगभग 75 प्रतिशत तक की राहत मिली। इसके बाद उन्होंने शेष राशि जमा कर पुराने बकाया से मुक्ति पा ली।

हितग्राही ने जताया आभार
रामदास ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी छूट की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से कमजोर वर्ग को ब्याज और सरचार्ज में राहत मिल रही है, जिससे आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है।

हजारों उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ
गौरतलब है कि राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेशभर में हजारों उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। इससे न केवल उनका बकाया कम हो रहा है, बल्कि वे नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान के लिए भी प्रोत्साहित हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने