अंबिकापुर अपडेट: NC News की खबर का बड़ा असर, संजय पार्क हिरण मौत मामले में 4 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, 1 को कारण बताओ नोटिस

अंबिकापुर अपडेट: NC News की खबर का बड़ा असर, संजय पार्क हिरण मौत मामले में 4 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, 1 को कारण बताओ नोटिस

अंबिकापुर के संजय पार्क में हिरणों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। NC News की खबर का असर दिखते ही वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं।



इस मामले में 4 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, 1 को कारण बताओ नोटिस 

  • डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा
  • वनपाल ममता पोर्ते
  • वनपाल प्रतिमा लकड़ा

  • बीट गार्ड फुलमनी सिंह
  • श्रीमती बिन्दू सिंह,वनपाल (सी.एफ.ओ.)



वहीं, रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें 5 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।



👉 जानकारी के अनुसार,

संजय पार्क में कुत्तों के हमले से करीब 15 हिरणों की मौत हुई थी।



👉 सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि

मामले को दबाने के लिए पार्क प्रबंधन और वन विभाग के कर्मचारियों ने 14 हिरणों के शव को जंगल में जलाकर नष्ट कर दिया था।


इस पूरे मामले में मुख्य वन संरक्षक ने कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारों पर गाज गिराई है।



📢 उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले को NC News ने उजागर किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो पाई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने