"हर घर तिरंगा" अभियान के लिए भाजपा की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

राष्ट्रभावना जागृत करने और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को गरिमामय बनाने पर जोर

अंबिकापुर, 
भारतीय जनता पार्टी, सरगुजा द्वारा “हर घर तिरंगा” और “भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवादी चेतना के जागरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।


भाजपा सरगुजा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा और उसमें खोए लाखों जीवन की स्मृति को जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान कर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर जनसंपर्क करने और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा।

बैठक में जिला समिति और प्रभारीगण की घोषणा भी की गई।

  • संयोजक: ललन प्रताप सिंह

  • सदस्य: राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, श्रीमती निरुपा सिंह, श्रीमती मंजूषा भगत, श्रीमती मधु चौधरी, धनंजय मिश्रा

  • विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारी: अनिल सिंह मेजर, विध्यानंद मिश्रा, अंबिकेश केशरी, निलेश सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, संतोष बिहारी, भारत सिंह सिसोदिया, अजीत सिंह, दिनेश साहू, सत्यनारायण साहू, प्रबोध मिंज, रज्जू राम, देवनाथ सिंह पैकरा, महेन्द्र सिंह, श्रीमती निरुपा सिंह, वैभव सिंह देव, विश्व विजय सिंह तोमर, विजय व्यापारी, कमलभान सिंह, राधेश्याम सिंह, श्रीमती मंजूषा भगत, राजकुमार अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो, निश्चल प्रताप सिंह, अनिल अग्रवाल, प्रमोद खलखो, अनिल सिंह, रजनीश पाण्डेय, श्रीमती फूलबश्वरी सिंह, इंदर भगत।

वर्चुअल बैठक में वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक राम कुमार टोप्पो, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, रुपेश दुबे, धनंजय मिश्रा, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, दिनेश बारी, त्रिलोचन सदावर्ती, संतोष जायसवाल एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने