जांजगीर-चांपा में होगी 1वीं सीनियर फास्ट फाइव स्टेट चैंपियनशिप
अंबिकापुर,
जांजगीर-चांपा में आयोजित होने जा रही 1वीं सीनियर फास्ट फाइव नेटबॉल स्टेट चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) 2025 में सरगुजा जिले के कुल 19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी सरगुजा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुरुष वर्ग से चयनित खिलाड़ी: आयुष कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, अमन ठाकुर, ऋतिक राज गुप्ता, कार्तिकेय कुमार सिंह, सर्वेश दुबे, आयुष्मान यादव।
महिला वर्ग से चयनित खिलाड़ी: खुशबू गुप्ता, दिव्यांशी सिंह, नंदिनी, सृष्टि, संजना मिंज, सिमरन भगत, नैन्सी बिंद, रुद्राक्षी जैन, प्रतिक्षा गुप्ता, रजनीकांत, आयुषी, तान्या।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
संघ की ओर से छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर से सरगुजा जिले में नेटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर निशांत सिंह गोल्डी, संघ के सचिव रजत सिंह, सुनैना जायसवाल और आबिद हुसैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।