अम्बिकापुर, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सरगुजा कोर्डिनेशन सेंटर में सरगुजा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और पुलिस तंत्र को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों के मन में भय पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। गंभीर अपराधों के मामलों में दोष सिद्धि की दर बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए, उन्होंने सभी जिलों में मामलों की नियमित और वैज्ञानिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने निर्देश दिया कि:
-
प्रत्येक पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में आने वाले नागरिकों से समय पर मिलें।
-
अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझें।
-
जिले के कॉलेज और स्कूलों का महीने में कम से कम एक बार भ्रमण करें।
-
थानों में अनुशासन बनाए रखने हेतु साप्ताहिक परेड कराई जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुवा, आईजी पीएचक्यू श्री अजय यादव, आईजी सरगुजा श्री दीपक झा, तथा सरगुजा रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।
-
एनडीपीएस एक्ट के मामलों में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन और दोषियों को कठोर सजा।
-
अवैध शराब रोकने के लिए विशेष अभियान।
-
चिटफंड मामलों में निवेशकों को धनवापसी की प्रक्रिया तेज।
यातायात एवं सामाजिक जागरूकता
-
सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधारात्मक कदम।
-
ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता बढ़ाना।
-
सभी स्कूल और कॉलेज में ड्रग-फ्री कैंपस अभियान।
-
सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करना।
साइबर क्राइम और तकनीकी सुधार
-
साइबर क्राइम रोकने हेतु विशेष प्रशिक्षण।
-
बीट प्रणाली की नियमित समीक्षा।
-
‘लेखकन ऐप’ का प्रचार-प्रसार।
-
ग्राम सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को पुलिस से जोड़ना।