📰 सरगुजा पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल, 8 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

 सरगुजा – प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा जिले में पुलिस विभाग के 08 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जारी आदेश में 03 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक और 02 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन थाना क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।


स्थानांतरण आदेश इस प्रकार हैं:

  1. निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा – थाना प्रभारी दरिमा से स्थानांतरित होकर बने थाना प्रभारी लखनपुर

  2. निरीक्षक भरतलाल साहू – रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी दरिमा

  3. निरीक्षक मनोज प्रजापति – थाना प्रभारी लुन्ड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्बद्ध प्रभारी साइबर सेल

  4. उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह – प्रभारी साइबर सेल अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुन्ड्रा

  5. उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे – थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर

  6. उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया – रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना गांधीनगर

  7. सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह – चौकी रघुनाथपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर

  8. सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय – रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना अंबिकापुर

इन सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने