हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 21800/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते, 01 नग ऑल्टो कार, 01 नग बुलेट वाहन एवं 05 नग मोबाइल किये गए जप्त। 

अमड़ी जंगल के पास सार्वजनिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ। 


सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों के संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार कार्यवाही जारी है, इसी क्रम में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, घटना दिनांक 02/09/24 कों थाना धौरपुर पुलिस टीम कों सूचना प्राप्त हुई कि अमड़ी जंगल के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं।

 सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर 05 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) हरिप्रसाद राजवाड़े उम्र 40 वर्ष साकिन घघरी थाना गांधीनगर (02) दलेश कुमार राजवाड़े उम्र 26 वर्ष साकिन घघरी थाना गांधीनगर  (03) मिलन राजवाड़े उम्र 33 वर्ष साकिन डेडरी सूरजपुर (04) दशरथ श्रीवास्तव उम्र 45 वर्ष साकिन बघिमा चौकी बारियों (05) विकास सोनी उम्र 27 वर्ष साकिन पड़ोली थाना धौरपुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 21800/- नगद एवं ताश के 52 पत्ते, 01 नग ऑल्टो कार, 01 नग बुलेट वाहन एवं 05 नग मोबाइल जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 73/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आर.एन.पटेल, सहायक उप निरीक्षक रामधनी सिंह, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम आरक्षक सुशील मिंज, केसर सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने