थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी वाहन चालकों कों गिरफ्तार कर की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
वाहन चालकों क़े कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग ट्रक किया गया जप्त।
सरगुजा पुलिस द्वारा भविष्य मे भी ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती के साथ अभियान चलाकर की जायगी कार्यवाही।
सरगुजा पुलिस द्वारा आमनागरिकों के हित मे लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि लोकमार्ग मे भारी वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहनों कों सड़को के किनारे या आसपास खड़ी कर दिया जाता हैं, जिससे आमनागरिकों कों यातायात की समस्या के साथ आमजनों के जीवन मे संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे मामलो मे सख़्ती से निपटने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही करते हुए थाना मणीपुर द्वारा लोकमार्ग मे खड़े भारी वाहनो पर 03 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई हैं।
वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग मे भारी वाहन खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर थाना मणीपुर अंतर्गत रिंग रोड़ आर. के. पेट्रोल पम्प के पास आरोपी मनीष कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन नाधिरा बभनी सोनभद्र उत्तरप्रदेश द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी /15/डी जेड /7194 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/24 धारा 285 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया हैं, थाना मणीपुर के दूसरे प्रकरण मे आदित्य होटल के पास रिंग रोड़ में आरोपी अक्षय कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन अमलिया थाना भरनो गुमला झारखण्ड द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी/04/एल वी / 7213 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 285/24 धारा 285 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया हैं, थाना मणीपुर के तीसरे प्रकरण मे आदित्य होटल के पास रिंग रोड़ में आरोपी जुबैर अंसारी उम्र 26 वर्ष साकिन गेरवासूती गढ़वा झारखण्ड द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी/04/एल क्यू / 8665 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/24 धारा 285 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया हैं, तीनो मामलो मे पुलिस टीम द्वारा लोकमार्ग मे खड़ी भारी वाहनों कों जप्त किया गया हैं, उसके साथ ही मामले के आरोपियों कों प्रकरण सदर मे पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, आरक्षक अविनाश गुप्ता, घनश्याम राजवाड़े, प्रताप सिंह सैनिक मिथलेश दुबे शामिल रहे।