अम्बिकापुर। सरगुजा सांसद के रूप में चिंतामणि महाराज का संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा संसदीय सीट को लेकर जनता ने फिर से भाजपा पर विश्वास जताया है और चिंतामणि महाराज को सांसद चुना है। उन्होंने बताया कि भाजपा नवनिर्वाचित सांसद चिंतामणि महाराज का प्रथम सरगुजा आगमन पर अंबिकापुर नगर के कई जगहों पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जानकारी बतौर जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक :- 14/06/22024 को
सायं 04:30 बजे दरिमा चौक सूरज बस के कार्यालय से आगे स्थित मां महामाया मंदिर पहूंच मार्ग त्रिकोण पर भाजयुमो सरगुजा की पुरी टीम द्वारा सांसद का स्वागत किया जाएगा, 04:45 सायं में मां महामाया द्वार पर अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसुचित जाति मोर्चा सरगुजा द्वारा, 05:10 सायं में महामाया चौक पर पार्षद दल और अनुसुचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा, 05:20 सायं में संगम चौक पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा द्वारा, 05:30 सायं को घड़ी चौक पर महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा तथा 05:40 सायं में भाजपा कार्यालय "संकल्प भवन" अम्बिकापुर में स्वागत किया जाएगा। केंद्र में मोदी सरकार बनने उपरांत सांसद का सरगुजा में प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।