भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज ने भरा दूसरा नामांकन


अंबिकापुर // आज भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज ने अपना दूसरा नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह, सह संयोजक अखिलेश सोनी, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज ने आज कलेक्ट्रेट ऑफिस में कलेक्टर व लोकसभा निर्वाचन अधिकारी सन्दीपन भोस्कर को अपना दूसरा नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता को मोदीजी की गारंटी पर भरोसा है। 

अबकी बार चार सौ पार सिर्फ नारा नहीं बल्कि एक संकल्प बन चुका है जिसे पूरा करने के लिए देश की जनता स्वयं आतुर है। सरगुजा संसदीय सीट पर भी मुझे सरगुजा की आम जनता का पूरा समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। इस अवसर पर जिला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रणव शर्मा, प्रस्तावक अरुण राजवाडे, विशाल सिंह देव तथा प्रकाशमणि त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने