2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे "न्याय पत्र" नाम दिया है। कांग्रेस ने कहा- घोषणापत्र तीन चीजों वर्क, वेल्थ और वेलफेयर (काम, धन और कल्याण) पर फोकस करेगा।
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और पूर्व वित्तमंत्री पी चितंबरम ने दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में इसकी घोषणा की। कांग्रेस के घोषणापत्र में 'पांच न्याय' या न्याय के पांच स्तंभों में 'युवा न्याय', 'नारी न्याय', 'किसान न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'हिस्सेदारी न्याय' शामिल है। 25 गारंटी पर तैयार किया गया है।
युवाओं को अपने ओर करने के लिए रणनीति के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा किया। मुस्लिमों को रिझाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की बात भी कही है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 6 हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण का जिक्र हो सकता है। OBC वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा किया जा सकता है। इसके अलावा किसानों के लिए MSP कानून लाने का वादा भी किए जाने की संभावना है।
Tags
देश