अम्बिकापुर // भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकताओं की उपस्थिति में भाजपा के ध्वज का आरोहण किया | ध्वजारोहण के बाद भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया |
इस अवसर पर उन्होंने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामनाये देते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है, तो उसमे पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओ का परिश्रम, समर्पण व बलिदान शामिल है | आज 45 वें स्थापना दिवस पर देश में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है तथा लोकसभा चुनाव बाद बनने वाली सरकार भी भाजपा की होगी इसमें कोई संदेह नहीं है |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकास की नई ऊँचाईओ को छू रहा है आने वाले समय में भारत पुरे विश्व का नेतृत्व कर विश्व गुरु बनेगा यह हमारा दृढ विश्वास तथा दृढ संकल्प है |
इस अवसर पर पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अम्बिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, विकास पाण्डेय, मधुसुदन शुक्ला, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, तजिन्दर बग्गा, शैलेश सिंह, मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, राम प्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, निरंजन राय, बिरेन्द्र बघेल, नकुल सोनकर, दिनेश शुक्ला, संदीप सोनी, महेश जायसवाल, पंकज गुप्ता, चन्दन शुक्ला, दीपक यादव, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, संकुतला पाण्डेय, किरण सोनी, दीक्षा अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, बबली नेताम, मुसर्रत अली, प्रीति सिंह, किंजल किशोर पाण्डेय तथा सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
Tags
अंबिकापुर