भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश : धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी से 15 फरवरी तक बढ़ाई जानी चाहिए

रायपुर / छत्तीसगढ़ में असमय वर्षा के कारण धान खरीदी बाधित हुई है। जिन दिनों बारिश हुई है धान खरीदी उन दिनों में नहीं हो पाई है। ऐसे किसान जिनका टोकन धान खरीदी न हो पाने के कारण निरस्त हुआ था उन किसानों के लिए एवं अन्य जो धान नहीं बेच पाये हैं उन सभी किसानों के लिए धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाने की आवश्यकता है।

माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है की किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी से 15 फरवरी तक बढ़ाई जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने