युवक कांग्रेस ने किया हेमंता विश्वसर्मा का पुतला दहन

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो न्याय यात्रा के असम प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसर्मा के निर्देश पर यात्रा के साथ की जा रही बर्बता के विरोध में आज युवक कांग्रेस ने घडी चौक पर युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 

    भारत जोडो न्याय यात्रा जबसे असम में प्रवेश की है तबसे लगातार भाजपा के लोग यात्रा पर हमला कर रहे हैं, साथ ही असम की भाजपा सरकार यात्रा का दमन करने के लिये कानूनी दांवपेंच खेल रही है और रोडे अटका रही है। भाजपा के लोगों ने न केवल यात्रा मार्ग के पोस्टरों और झंडो को उखाडा साथ ही साथ यात्रा के वाहनो पर भी हमला किया। राहुल गांधी जिस बस मंे सवार थे उसे भाजपाईयों के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। भाजपा के इन हुडदंगियों पर कारवाई करने के बजाय असम की भाजपा सरकार राहुल गांधी पर एफ0आई0आर0 कर रही है।

     22 जनवरी को राहुल गांधी असम के शंकरदेव मंदिर में दर्शन के लिये जाना चहते थे, लेकिन असम सरकार ने षणयंत्र पूर्वक उन्हें वहां जाने से रोक दिया। यात्रा को गुवहाटी शहर में न केवल प्रवेश करने से रोका गया, साथ ही साथ दमनात्मक करवाई करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज किया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे आक्रोशित थे। 

    इस कारण आज युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति में घडी चौक पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसर्मा का पुतला दहन विरोध व्यक्त किया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, विकल झा, शुभम जायसवाल, अनूप मेहता गुरुप्रीत सिद्धू, हिमांशु जायसवाल, अमित तिवारी, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजनीश सिंह, विकास केशरी, आशिका कुजूर, प्रितिका विश्वकार्मा, शिवांशु, मिथुन सिंह, नीरज तिवारी, मुजस्सम, राहुल सोनी, अनिकेत, आफताब, साहिल, अनुराग,पीयूष, अतुल, मनीष, अंकुश, पीयूष, आशीष, अलि, सालिक, अनुग्रह, मयंक, आशु, अमन, ज्ञान, गौतम, रुस्तम, राकेश, आर्यमान, निखिल, सद्दाम, सतीश, निलेश आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने