अंबिकापुर में हॉस्टल की छत पर चढ़ी छात्रा को सुरक्षित उतारा, युवक ने बचाव में निभाई भूमिका

अंबिकापुर में हॉस्टल की छत पर चढ़ी छात्रा को सुरक्षित उतारा, युवक ने बचाव में निभाई भूमिका

 

अंबिकापुर। नावापारा स्थित आकाशवाणी रोड पर एक हॉस्टल की छत पर चढ़ी छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय युवक रोशन ठाकुर ने छात्रा को सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रा को हॉस्टल में मौजूद शिक्षकों की देखरेख में सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, उर्सूलाइन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा हॉस्टल की छत पर पहुंच गई थी और खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कह रही थी। शिक्षकों ने उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर एसआई दिलीप दुबे के साथ पुलिस टीम भी हॉस्टल परिसर पहुंची। कुछ समय बाद छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्रा के इस कदम का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस दौरान मौके पर भीड़ जुटने से आकाशवाणी रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने भीड़ हटाकर आवागमन सामान्य कराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने