- 19 सितंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित की गई।
- अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धंजल ने प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए।
- सड़क, बिजली, नाली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई।
- मंडल अध्यक्षों को स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन भरवाने के निर्देश दिए गए।
- संगठन के आगामी कार्यों और कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया।
अंबिकापुर, 19 सितंबर 2026। आज दिनांक 19-09-2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धंजल के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सह-संयोजक मालती सिंह, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी धनमीत सिंह छाबड़ा एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अमित वर्मा सहित समस्त मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मंच संचालन धनमीत सिंह छाबड़ा द्वारा किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धंजल के निर्देशानुसार बैठक की अध्यक्षता हनुमान सिंह द्वारा की गई। बैठक में इंदरजीत सिंह धंजल ने प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही समस्त मंडल अध्यक्षों को स्मार्ट मीटर बदलने हेतु आवेदन भरवाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अलावा शहर की जर्जर व्यवस्था को लेकर सड़क, बिजली, नाली एवं पानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के आगामी कार्यों एवं कार्यप्रणाली को लेकर भी समस्त सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह धंजल, सह-संयोजक मालती सिंह, मीडिया प्रभारी धनमीत सिंह छाबड़ा, कार्यालय प्रभारी अमित वर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश बारी, मंडल अध्यक्ष रजनीश सिंह, मंडल अध्यक्ष बालेश्वर तिरकी, मंडल अध्यक्ष सोहन जैसवाल, मंडल अध्यक्ष सौरभ फिलिप, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री आलोक गुप्ता, महामंत्री बनाफर किरकेट्टा, महामंत्री रोशन कनौजिया, सचिव त्रिवेणी यादव, सचिव तीरथ चौधरी, सचिव मोहम्मद आबिद, सचिव अजर मंसूरी, सचिव अनिल दास, सचिव संजय गुप्ता, कार्यकारी सदस्य उपेंद्र विश्वकर्मा, कार्यकारी सदस्य रुबी जैन एवं कार्यकारी सदस्य शकीला सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।