प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए डॉ. डी.के. सोनी

प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए डॉ. डी.के. सोनी

फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के करकमलों से मिला सम्मान, जनहित और सामाजिक न्याय के कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान


अंबिकापुर। सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को जनहित, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए “प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। 8 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित होटल हॉलिडे इन में आयोजित भव्य समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के करकमलों से उन्हें सम्मान पत्र एवं अवार्ड प्रदान किया गया।

यह सम्मान डॉ. सोनी को आरटीआई, जनहित याचिकाओं, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनीष बंसल, फाउंडर इनसाइटसक्सेस एंड ट्रेड मीडिया द्वारा किया गया था। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं अन्य विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी रही।

डॉ. डी.के. सोनी लंबे समय से सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अपनी संस्था “सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस” के माध्यम से वे आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आरटीआई एवं जनहित याचिकाओं के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मामलों को न्यायालयों तक पहुंचाया है तथा अनेक मामलों में कानूनी लड़ाई लड़ी है।

सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को उजागर करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न मामलों को संबंधित जांच एजेंसियों एवं न्यायालयों तक पहुंचाने के साथ कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

डॉ. सोनी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने इसे सरगुजा के लिए गौरव का विषय बताया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. डी.के. सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जनहित, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। यह डॉ. डी.के. सोनी का 52वां सम्मान/अवार्ड बताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने