- पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित।
- थानों में लंबित ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा।
- MedLEaPR, मालखाना, IG एवं DG Dashboard, IIF-1 से IIF-5, e-FSL, e-Prosecution, e-Sign सहित सभी पोर्टलों पर समय-सीमा में प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश।
- साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर।
- तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश।
- आगामी समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति की पुनः समीक्षा होगी।
अंबिकापुर, – डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में आज प्रातः 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी द्वारा जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थानों में लंबित एवं नियमित रूप से किए जाने वाले विभिन्न ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा की गई। एएसपी चौधरी ने सभी ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।
प्रमुख निर्देश
- MedLEaPR: MLC एवं PM से संबंधित प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करें।
- मालखाना: जप्त माल की एंट्री से पूर्व जप्ती रजिस्टर को अद्यतन करें।
- IG एवं DG Dashboard: न्यायालयीन निर्णय से संबंधित Form No. 6 में जानकारी दर्ज करें।
- IIF-1 से IIF-5: लंबित डाटा को प्राथमिकता से अद्यतन करें।
- e-FSL एवं e-Prosecution: प्रकरणों की जानकारी समय पर दर्ज करें और चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व पोर्टल पर अपलोड करें।
- e-Sign: लंबित प्रकरणों में आवश्यक e-Sign की कार्यवाही पूर्ण करें।
- साइबर जागरूकता: साइबर अपराधों से बचाव हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं।
- NCRP एवं Crime App: लंबित डाटा एंट्री को प्राथमिकता से पूर्ण करें।
- GRM एवं MRM Portal: लंबित जानकारी का निराकरण सुनिश्चित करें।
- मोबाइल रिकवरी: संबंधित जानकारी की डाटा एंट्री नियमित रूप से करें।
एएसपी का निर्देश
एएसपी चौधरी ने कहा कि तकनीकी समस्याओं अथवा संसाधन संबंधी कमी होने पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा बैठक में पोर्टलवार कार्य प्रगति और लंबित कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी।
बैठक में जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।