दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  • थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
  • आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया जप्त।
  • नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 02/08/26 की देर रात्रि ग्राम खलिबा का सुरेन्द्र चेरवा प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों पसंद करने की बात बोलकर शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर मोटरसायकल से भगा कर ले गया और पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, घटना की जानकारी मिलने पर अपहृत बालिका के परिजनों द्वारा नाबालिग बालिका कों आरोपी के घर से लाया गया हैं, मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 497/26 धारा 137(2), 65(1) बी. एन. एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लेख किया गया जो पीड़िता अपने कथन मे बताई कि आरोपी सुरेन्द्र चेरवा पीड़िता कों पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी *सुरेन्द्र चेरवा आत्मज सुखलाल चुरवा उम्र 20 वर्ष साकिन खलिबा थाना गांधीनगर* कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा पीड़िता से दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं। 

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, भीम सिंह, उमेश गुप्ता, दीपक सोनवानी सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने