प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम – छात्र समुदाय के समर्थन में कांग्रेस का विरोध

प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम – छात्र समुदाय के समर्थन में कांग्रेस का विरोध

 छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। परीक्षा लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर प्रदर्शन के लिए जा रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस और उनके साथ शामिल कई संदिग्ध लोगों ने जिनके फोर्स के नहीं होने की बात आ रही है ने छात्रों लाठियों और पत्थरों से हमला किया। इस घटना में 150 से अधिक छात्रों को चोट आयी। यह स्पष्ट है कि यह सब केंद्रीय गृह मंत्रालय जिसके मंत्री अमित शाह हैं के इशारे पर हुआ क्योंकि दिल्ली पुलिस उनके अधीन आता है। 

मंगलवार को कांग्रेस सांसद के मानसून सत्र में इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा की मांग कर रही थी किंतु अकारण दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। इसके उपरांत राहुल गांधी घायल छात्रों से मुलाकात करने अस्पताल गए एवं वहाँ से वापिस आकर वे एवं कांग्रेस के सभी नेता व सांसद प्रधानमंत्री आवास के सामने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रधानमंत्री से माफी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये, जहाँ से पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं को बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं, उनपर लाठीचार्ज अमानवीयता की परकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई हिंसा उन संघी गुंडों ने की जो पुलिस बल की भीड़ में मौजूद थे। ये सीधे संघ, मोदी और शाह की निजी सेना है जिसका उद्देश्य देश के लोकतांत्रिक सौहार्द को समाप्त कर देश मे मोदी की तानाशाही स्थापित करने के इच्छुक हैं। राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री की माफी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कांग्रेस ने की है। इस दौरान शफ़ी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह गप्पू, भानुप्रताप सिंह, विनय शर्मा,हनुमान सिंह इंद्रजीत सिंह धंजल, मो इस्लाम, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, राजीव सिंह, इरफान सिद्दकी, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, संध्या रवानी, श्रीमती सिमा सोनी, संजय सिंह, शैलेंद्र सोनी, आर डी एस चौहान, राशिद अहमद, अनिल सिंह कर्नल, अशफाक अली, जमील खान, जीवन यादव, आलोक सिंह, मो हसन, गीता प्रजापति, रूही गजाला, मेधा खांडेकर, मालती सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, निकी खान, सौरभ फिलिप, प्रमोद चौधरी, अमित तिवारी राजा, मो इमरान, हिमांशु जायसवाल, आलोक गुप्ता, अविनाश कुमार, अमित सिंह, दिनेश शर्मा, रोशन कन्नौजिया, अमित वर्मा, पवन पांडे, विकास शर्मा विकास केशरी, लखन मरावी, बैजनाथ ठाकुर, परवेज आलम गांधी, तरणराज बाबरा, जमशेर आलम, राहुल सोनी, संजर नवाज, आयुष कुमार, चंचला सांडिल्य, हमीदा बानो, ममता सिंह, अंजू सिंह, हामिद बानो आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने