लखनपुर, सरगुजा (छ.ग.), आज विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लखनपुर के तत्वावधान में आज डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, नगर पंचायत लखनपुर में “विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी, मंत्री – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में यह उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री प्रबोध मिंज जी, विधायक लुण्ड्रा ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री विजय अग्रवाल, सभापति, वन एवं पर्यावरण विभाग, जिला पंचायत सरगुजा; माननीया श्रीमती शशिकला सिंह, अध्यक्ष, जनपद पंचायत लखनपुर; माननीया श्रीमती सावित्री साहू, अध्यक्ष, नगर पंचायत लखनपुर; एवं माननीय श्री कामेश्वर राजवाड़े, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लखनपुर गरिमामयी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत करते हुए माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएगी और राज्य के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्नेहपूर्वक प्रवेश कराया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तक, स्कूल ड्रेस, कॉपी एवं पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया। माननीय मंत्री जी ने अपनी ओर से उपस्थित सभी नवप्रवेशी बच्चों को पानी का बोतल भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता जी ने मंचासीन अतिथियों एवं विकास खण्ड में पधारे सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों की मुस्कान और अभिभावकों का उत्साह यह सिद्ध करता है कि शिक्षा के प्रति समुदाय की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्री संजय गुप्ता, जिला मिशन श्री सर्वजीत पाठक, सहायक विकाश खंड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह,विकाश खंड श्रोत समन्वयक श्री द्वीपेश पांडे सर बीपीओ श्री अरविंद गुप्ता लखनपुर विकास खंड से श्रीमती अनुराधा सिंह (कस्तूरबा गांधी आश्रम) राकेश सिंह, दीपेंद्र सिंह जी. एस. पोर्टे, अंजनी कुमार सिंह, अजीत सिंह , राजेश उपाध्याय समस्त संकुल समन्वयक शिक्षक गण , छात्र/छात्रा पालक गण उपस्थित रहे।