- थाना कोतवाली क्षेत्र में अश्लील गाली-गलौज और मारपीट का मामला
- आरोपी राहुल सिंह का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
- डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई
📰 विस्तृत समाचार
अंबिकापुर, – डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने अश्लील गाली-गलौज और मारपीट के आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली में प्रार्थी आकाश जायसवाल निवासी मायापुर, अंबिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मई 2026 को राहुल सिंह निवासी मायापुर ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की थी।
17 मई को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब प्रार्थी घर लौट रहा था, तब चांदनी चौक के पास राहुल सिंह अपने साथी गोलू पंडित के साथ मिला और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
दोनों ने हाथ-मुक्का, बेल्ट और रॉड से मारपीट की तथा राहुल सिंह ने प्रार्थी को दांत से काट भी लिया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं।
⚡ आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी राहुल सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध क्रमांक 318/2026 धारा 396, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
बार-बार अपराध करने के कारण प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 320/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🚔 पुलिस की कार्रवाई
पुलिस टीम ने आरोपी राहुल सिंह पिता विनोद सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मायापुर चांदनी चौक थाना कोतवाली अंबिकापुर के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
📍 उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।