- प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी
- परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था
- 20 मई को जारी मॉडल उत्तर पर दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं
- 30 मई तक प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद संशोधित उत्तर तैयार
- विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर प्रदर्शित किया गया
अंबिकापुर – आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है।इस परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। इसके पश्चात 20 मई 2026 को मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित थी।नियत तिथि तक प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद संशोधित मॉडल उत्तर तैयार कर लिया गया है। इसे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर अपलोड कर प्रदर्शित कर दिया गया है।📍 संशोधित मॉडल उत्तर जारी होने से अभ्यर्थियों को अब प्रवेश परीक्षा के परिणामों की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।