सीएम हेल्पलाइन 1076 से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, शिकायत का समयबद्ध निराकरण कर उपलब्ध कराई गई डिजिटल किसान किताब

सीएम हेल्पलाइन 1076 से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, शिकायत का समयबद्ध निराकरण कर उपलब्ध कराई गई डिजिटल किसान किताब




  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए वरदान साबित
  • शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित
  • राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का त्वरित समाधान
  • आवेदक को डिजिटल किसान किताब व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई गई

अंबिकापुर – आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है।
इस अभिनव पहल के माध्यम से लोग अपनी शिकायत सीधे शासन तक पहुंचा रहे हैं और संबंधित विभागों द्वारा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का त्वरित निराकरण कर आवेदक को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक संतोष कुमार रजक ने छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल में टोकन क्रमांक 260600003692 दिनांक 10 जून 2026 के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत की थी।शिकायत में उल्लेख किया गया था कि जेजे मिंज पिता स्व. काशी मिंज के नाम दर्ज भूमि (प्लाट क्रमांक 456/3, 332/2, 338/4 एवं 444/3) का बंटवारा हो चुका है, किन्तु नई ऋण पुस्तिका (किसान किताब) उपलब्ध नहीं कराई गई है।शिकायत प्राप्त होने पर तहसील कार्यालय अंबिकापुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।जांच के दौरान संबंधित हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि ग्राम मेण्ड्राकला स्थित खसरा क्रमांक 332/2, 338/4, 444/3 एवं 456/3 भूमि राजस्व अभिलेखों में विधिवत दर्ज है।उक्त भूमि का डिजिटल किसान किताब तत्काल आवेदक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित कर दी गई और उन्हें इसकी सूचना भी उपलब्ध कराई गई।


📍 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है, जिससे शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने