- कदनाई से लोटाभवना को जोड़ने वाली 2.5 किमी सड़क निर्माण के चंद घंटों बाद ही उखड़ी
- सड़क का डामर और गिट्टियां हाथों में निकल आईं
- ग्रामीणों का आरोप – ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग
- योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, घटिया निर्माण का खुला खेल
- ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
- करोड़ो रुपए कि लागत से बनी सड़क चंद घंटों में उखड़ी,,
- पीएम जन मन योजना से बनाई गई थी ढाई किलो मीटर तक कि सड़क,,
- ठेकेदार और इंजीनियर दोनों मिलीभगत कर सड़क को बना डाला मजाक,,,
- कदनाई से लोटाभवना को जुड़ने वाली मुख्य मार्ग पर कल बनी सड़क आज उखड़ी,,,
- मैनपाट के कदनाई का पूरा मामला...
⚠️ घटना का विवरण
अंबिकापुर, – सरगुजा जिले के मैनपाट के कदनाई इलाके में पीएम जनमन योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनाई गई सड़क कुछ ही घंटों में उखड़ गई।कदनाई से लोटाभवना को जोड़ने वाली 2.5 किलोमीटर की मुख्य सड़क कल ही बनी थी और आज उसकी डामर और गिट्टियां बाहर आ गईं।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि सड़क का डामर हाथों में निकल आया।
👥 ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
उनका कहना है कि योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई और सड़क निर्माण को मजाक बना दिया गया।
ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीण
“सड़क कल ही बनी थी और आज ही उखड़ गई। यह साफ दिखाता है कि काम में भ्रष्टाचार हुआ है। हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।”
📍 मैनपाट की यह घटना न केवल भ्रष्ट तंत्र की पोल खोलती है बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।